एक बार तीन आदमी एक दुकान पर छाता खरीदने गए . दुकान पर मालिक नहीं था, नौकर ने उन्हें छाता दिखाया और छाते का दाम ६० रूपये बताया . तीनो आदमी नेअपनी जेब से २०-२० रूपये निकाल के नौकर को दे दिए और छाता लेके चले गए .थोडी देर बाद दुकान का मालिक आया तो नौकर ने बताया "मालिक, अभी मैंने वोवाला छाता ६० रूपये में बेच दिया ". दुकानदार बोला "वो छाता तो ५० रूपये का था .तुम उन्हें जाकर १० रूपये लौटा दो ".
नौकर १० रूपये लेकर उन्हें लौटने जाता है , तो सोचने लगता है की १० रूपये ३आदमी में कैसे बांटेगा .वो हर एक को २-२ रुपये लौटा देता है और ४ रुपये अपनेपास रख लेता है .
अब नौकर लौटते समय हिसाब लगता है की सबने २०-२० रूपये दिए थे , मैंने उन्हें२-२ रूपये लौटा दिए तो एक आदमी को छाते का दाम पड़ा १८ रूपये . मतलब १८ x ३= ५४ और ४ रूपये मेरे पास , ५४ + ४ = ५८ पर छाता तो मैंने ६० रुपये का बेचा थाफिर २ रुपये कहा गए .
बेचारा नौकर ये सोच कर बड़ा परेशान है , आप बताइए २ रूपये कहाँ गए .
Tuesday, April 14, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment